फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मेडिकल कॉलेज में बढ़े डॉक्टर...18 सीनियर रेजिडेंट मिले

Sun, 03 Aug 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज में मरीजों को अब इलाज की बेहतर सुविधा मिलेगी। विभिन्न विभागों में एमडी-एमएस (विषय विशेषज्ञ) स्तर के चिकित्सक मरीजों का उपचार करेंगे। शासन स्तर से दो वर्षीय बांड के आधार पर 18 एमडी-एमएस चिकित्सकों की तैनाती की है। 14 चिकित्सकों ने कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है। ये चिकित्सक सीनियर रेजिडेंट के रूप में चिकित्सीय और अध्यापन दोनों तरह की सेवाएं देंगे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट चिकित्सकों की कमी थी। यहां गायनी, मेडिसिन, जनरल सर्जरी समेत संचालित एक दर्जन विभागों में अभी तक विभागाध्यक्ष के अलावा जूनियर रेजिडेंट एवं इंटर्न चिकित्सकों की ही मौजूदगी थी। मेडिकल के ओपेक चिकित्सालय कैली में मरीजों की संख्या बढ़ने पर विभागाध्यक्षों पर चिकित्सीय सेवा का दबाव काफी बढ़ जाता था।
जूनियर रेजिडेंट और इंटर्न चिकित्सक गंभीर मरीजों के इलाज के लिए अक्सर मार्गदर्शन प्राप्त करते रहे। कई बार तो विभागाध्यक्ष को मरीज तक खुद पहुंचना पड़ता रहा है। लेकिन, अब यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

सरकारी मेडिकल कॉलेजों से एमडी एमएस की पढ़ाई पूरी करने वाले 18 चिकित्सकों को बांड आधारित दो वर्ष की सेवा बस्ती मेडिकल कॉलेज में अनिवार्य कर दी गई है। इसमें 14 चिकित्सक यहां पहुंचकर योगदान देना शुरू कर दिए हैं। यह विषय विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की सेवा से लेकर कॉलेज में अध्यापन कार्य तक का जिम्मा संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें