फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डॉक्टरों को रास नहीं आ रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर, चिकित्सक बदलने की अर्जियां बढ़ीं

Fri, 30 Jan 2026 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जुगाड़ के सहारे चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर पंजीकृत डॉक्टर अपनी डिग्री लेकर वापस चले जा रहे हैं। इससे सेंटर के संचालन पर रोक लगने की नौबत आ जा रही है। इससे पहले, सेंटरों के संचालक सीएमओ कार्यालय को डॉक्टर बदलने की अर्जी देकर खुद का बचाव करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में संचालित कुछ अल्ट्रासाउंड सेंटर का पंजीयन खत्म हो गया है। ऐसे में वह नवीनीकरण के लिए आवेदन कर रहे हैं। मानक पूरा मिलने के बाद ही पुन: पंजीकरण किया जाएगा, अन्यथा आवेदन को निरस्त कर दिया जाएगा।
जनपद में कुल 118 अल्ट्रासाउंड सेंटर पंजीकृत हैं। पंजीयन पांच साल तक पंजीयन वैध होता है। उसके बाद नवीनीकरण कराना पड़ता है। पंजीयन खत्म होने के बाद 30 दिन के भीतर नवीनीकरण कराना अनिवार्य है। नवीनीकरण के लिए अब तक कुल छह आवेदन आए हैं। इन सेंटरों का विभाग भौतिक सत्यापन करेगा। मानक मिलने पर उनका नवीनीकरण किया जाएगा। सत्यापन के दौरान चिकित्सक की डिग्री, उपकरण, सुविधाएं सहित अन्य बिंदुओं पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन

सिटी लाइफ डायग्नोस्टिक कुदरहा, आकृति डायग्नोस्टिक सेंटर कुदरहा, पब्लिक डायग्नोस्टिक सेंटर भानपुर, स्टार अल्ट्रासाउंड सेंटर गांधीनगर, हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर कटेश्वर पार्क के सामने व सुनीता चौधरी मेडिकल सेंटर जिगिना का नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन आया है। सात नए अल्ट्रासाउंड सेंटर के पंजीयन के लिए आवेदन आया है।
सीएमओ डाॅ. राजीव निगम ने बताया कि नवीनीकरण व नए पंजीयन के लिए जो आवेदन आए हैं, उनका भौतिक सत्यापन टीम बनाकर कराएंगे। मानक पर खरे उतरने वाले सेंटरों का पंजीयन के लिए बोर्ड बैठक में फाइल प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें