फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीएमओ के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले डॉक्टर व कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन बाधित करने का निर्देश, सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सोमवार को सीएमओ डॉ. आरएस दुबे ने कप्तानगंज, हर्रैया व विक्रमजोत सीएचसी व पीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान हर्रैया में डॉक्टर सहित तीन कर्मी अनुपस्थित पाए गए। जबकि कप्तानगंज में सभी कर्मी व डॉक्टर मौजूद मिले। विक्रमजोत सीएचसी व पीएचसी पर भी या तो कर्मी अनुपस्थित रहे या फिर देर से आए। इन स्थितियों को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने अनुपस्थित कर्मियों व चिकित्सकों का एक दिन का वेतन बाधित कर दिया।
सुबह दस बजे सीएमओ कप्तानगंज सीएचसी पहुंचे। यहां कर्मी तो सभी मौजूद थे। सफाई व्यवस्था खराब पाई गई। इसे ठीक करने का निर्देश देकर सीएमओ सीएचसी हर्रैया पहुंचे। यहां स्टाफ नर्स मनोज कुमार व डॉ. दीपक एक अप्रैल से अनुपस्थित मिले। जबकि ओटी तकनीशियन प्रवीन कुमार, स्टाफ नर्स अवधेश अनुपस्थित पाए गए। यहां अधीक्षक का कक्ष सहित कई स्थानों पर गंदगी पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से निकल कर सीएमओ पीएचसी विक्रमजोत पहुंचे। यहां डॉ. अतुल कुमार, एक्स-रे तकनीशियन भूपेंद्र सिंह अनुपस्थित पाए गए। डॉ. दीपक के अलावा सभी स्टाफ देरी से आफिस पहुंचे। वार्ड की सफाई ठीक नहीं पाई गई। सीएमओ डॉ. दूबे ने कहा कि सभी कर्मियों को सफाई सहित अन्य व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। अनुपस्थित कर्मियों का वेतन बाधित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें