फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अंतरजपदीय बाइक चोर गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार, चार बाइक बरामद

Tue, 09 Apr 2024 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वॉट और सोनहा पुलिस टीम ने बैडवा माता मंदिर के पास से पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। संगठित गिरोह बनाकर चोरी करने वाले अंतरजनपदीय चोर गिरोह के दो गुर्गों को स्वॉट टीम व सोनहा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की चार बाइक के अलावा तमंचा, कारतूस व मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, हर्रैया थाना क्षेत्र के खम्हरिया सुजाता गांव निवासी राज सिंह व रुधौली थाना क्षेत्र के आंबेडकर नगर मोहल्ला निवासी राजमन को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर डुमरियागंज मुख्य मार्ग के बैडवा माता मंदिर के पास उस समय दबोचा जब वह बाइक चोरी की नीयत से वहां मौजूद थे। पुलिस ने इन दोनों की निशानदेही पर चोरी की चार बाइक बरामद की। एसओ सोनहा उपेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि राज सिंह पर गैंगस्टर एक्ट के अलावा चोरी, जानलेवा हमला व शस्त्र अधिनियम के 15 केस दर्ज हैं। जबकि राजमन पर चोरी व शस्त्र अधिनियम के छह मामले जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें