फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डॉक्टर, स्टाफ नर्स, दो गार्ड के वेतन काटे

Tue, 09 Sep 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिला अस्पताल में फर्जी डॉक्टर मामले में घटना के दिन तैनात मेडिकल अफसर, स्टाफ नर्स, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और दो सिक्योरिटी गार्ड का वेतन काटने की कार्रवाई की गई है। नोटिस का सही जवाब न देने पर कार्रवाई की गई है। सिक्योरिटी इंचार्ज गुरु दयाल को कार्यमुक्त करने के लिए सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड गोरखपुर को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

प्रमुख अधीक्षक जिला अस्पताल डॉ. खालिद रिजवान अहमद ने पत्र में बताया कि जिला चिकित्सालय बस्ती में 17 अगस्त की शाम शीला देवी इमरजेंसी में वार्ड में भर्ती थी। सांस रोग से पीड़ित गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय आई थी, जिन्हें चिकित्सक ने बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर करने की बात कही थी। रोगी के पति के आग्रह पर मरीज को रेफर नहीं किया गया। रात में एक व्यक्ति इमरजेन्सी वार्ड में आया। मरीजों से बातचीत कर रहा था। उसने किसी भी मरीज का कोई इलाज नहीं किया गया था। जिसका प्रमाण सीसीटीवी रिकार्डिंग में उपलब्ध है। वह व्यक्ति शीला देवी के पास भी गया। उसी समय ड्यूटी पर लगी स्टाफ नर्स भी मरीज को देखने पंहुची थी। जिन्हे संदेह होने पर पूछा, कि वह कौन हैं और मरीजों से क्या पूछताछ कर रहें हैं। तभी मरीजों के परिजन भी आ गए। संदेह होने पर पकड़ कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। इसकी सूचना रात्रि में स्टाफ नर्स ने एसआईसी को दी। तत्काल एसआईसी इमरजेन्सी वार्ड पहुंचकर मरीज शीला देवी को देखे। परीक्षण के बाद उसे मृत्यु घोषित कर दिया था। प्रारंभिक जांच के आधार पर सिक्योरिटी गार्ड इंचार्ज गुरू दयाल को जिला चिकित्सालय बस्ती से कार्य मुक्त करने के लिए उ.प्र. पूर्व सैनिक कल्याण निगम लि.मि. को पत्र लिखा गया था। उस समय इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी में तैनात चिकित्सक, चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों, स्टाफ नर्स व दो सुरक्षा गार्ड से भी घटना के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया था। स्पष्टीकरण संतोषजनक न पाये जाने पर सभी का उक्त दिवस का वेतन बाधित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें