फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चिकित्सक ने मरीज से किया दुर्व्यहार, सीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। सीएचसी कप्तानगंज में शनिवार को इलाज कराने आई महिला मरीज का चिकित्सक ने इलाज मरीज का पर्चा फेंक दिया और अशोभनीय व्यवहार भी किया। महिला के पति ने सीएमओ और सीएम पोर्टल पर की इसकी शिकायत है।
विज्ञापन

कप्तानगंज कस्बे के रहने वाले राजकुमार पाठक ने बताया कि शनिवार को दोपहर वह अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए सीएचसी कप्तानगंज में गए थे। राजकुमार के मुताबिक वहां पर सीएचसी प्रभारी डॉ. अनूप कुमार ओपीडी में मौजूद रहे। उनकी पत्नी का पर्चा भी जमा था तीसरा नंबर मिला हुआ था। वहां पर मौजूद बिचौलियों द्वारा बाहर के मरीजों को बिना नंबर के दिखाया जा रहा था। इसका विरोध करने पर डॉ. अनूप ने दुर्व्यवहार करते हुए पर्चा फेंककर देखने से मनाकर दिया।
राजकुमार ने मामले की शिकायत सीएम पोर्टल और सीएमओ से की है। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी। वहीं कप्तानगंज के सीएचसी प्रभारी डॉ. अनूप ने बताया कि आरोप निराधार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें