बस्ती जिले में कप्तानगंज के गड़हा गौतम में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक।
- फोटो : BASTI
दो ट्रकों की टक्कर में बाल-बाल बचे चालक
महराजगंज (बस्ती)। फोरलेन पर गड़हा गौतम के पास रविवार की सुबह दो ट्रकें टकरा गईं। हादसे में दोनों के चालक और खलासी सुरक्षित रहें। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रकों को सड़क किनारे कराया।
गुजरात से अनार लादकर एक ट्रक चालक संतकबीरनगर जा रहा था। रविवार सुबह करीब छह बजे से कप्तानगंज क्षेत्र के गड़हा गौतम पेट्रोल पंप के पास आगे चल रहे दूसरे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। हादसे से बचने में अनार लदा ट्रक अनियंत्रित होकर किनारे खड़े ट्रक के अगले हिस्से में टकरा गया। दूसरे ट्रक की केबिन व खिड़की टूट गई। हादसे में ट्रक चालक अब्दुल कलाम और खलासी निवासी बेलाही थाना महेशगंज जिला प्रतापगढ़ बाल बाल बचे। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने दोनों ट्रकों को साइड में लगवाकर चालक को सुरक्षित किया। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक सौदागर राय ने बताया कि बड़ा हादसा टल गया। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।