‘विद्युत संविदा कर्मियों की नहीं सुन रहे अधिकारी’
- फोटो : अमर उजाला
बस्ती। विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर संविदा कर्मी विभिन्न मांगों मनवाने के लिए 53 दिन से धरना दे रहे हैं। उनका आरोप है कि विभाग के अधिकारी उनकी मांगों के प्रति गंभीर नहीं हैं और कर्मियों की समस्याएं नहीं सुन रहे हैं। जिसके चलते संविदा कर्मियों में नाराजगी बढ़ रही है।
शनिवार को धरने की अध्यक्षता राजेश कुमार गौड़ ने की। इस मौके पर रामललित चौधरी, राजेंद्र प्रसाद, विजय चौधरी, वीरेंद्र मिश्र, प्रिंस पांडेय, अशोक मिश्र, रामकुमार, रामसजीवन, देवेंद्र सहाय, सूर्यप्रकाश, राजेंद्र चौधरी, अनूप यादव, कमला, राकेश गौड़, शिवप्रसाद, सत्येंद्रनाथ श्रीवास्तव, दिनेश दुबे, राजीव कुमार, मल्लू, रामजनम, बनवारी, अंकित, रामसुंदर, अशोक चौधरी, विनय तिवारी एवं देवानंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।