फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कार्यों की गुणवत्ता से न करें खिलवाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। डीएम कृत्तिका ज्योत्सना की अध्यक्षता में सोमवार को समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से खिलवाड़ न करें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्रत्येक विभाग के लक्ष्यों, प्रगति व लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराएं। उन्होंने जिन विभागों की प्रगति अपेक्षाकृत कम पाई गई हैं, उन्हें कारण स्पष्ट करते हुए सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों एवं समय सीमा के भीतर पूर्ण कराए जाएं।
कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार से समझौता न किया जाए, जिन निर्माण कार्यों में प्रगति धीमी पाई गई है, उसमें अपेक्षित प्रगति लाना सुनिश्चित किया जाए। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में उन्होंने समस्त एमवाईसी को निर्देश दिए कि ओपीडी, संस्थागत प्रसव की संख्या बढ़ाई जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि आशा संगिनी गर्भवती महिलाओं का प्रसव सरकारी अस्पताल में ही कराएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें