बस्ती। ब्लॉकों में सोलर पैनल के जरिये ऊर्जा देने और बिजली खपत कम करने की योजना में 10 बीडीओ की लापरवाही भारी पड़ गई है। डीडीओ ने लापरवाही मामले में इन 10 बीडीओ के खिलाफ डीओ लेटर लिखा है।
डीडीओ अजय कुमार सिंह ने डीओ लेटर में लिखा है कि आयुक्त ग्राम्य विकास की ओर से बार-बार ब्लॉकों में सोलराइजेशन का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया। बावजूद इसके 10 बीडीओ की ओर से इसमें रुचि नहीं ली गई है। डीडीओ ने 10 बीडीओ को डीओ लेटर के जरिये पीओ नेडा व एक्सईएन बिजली निगम से संपर्क स्थापित करते हुए व्यक्तिगत रुचि लेकर एक सप्ताह के भीतर थ्री-फेज कनेक्शन अधिभार सहित सोलर पैनल स्थापित कराने के निर्देश दिए।
डीडीओ ने परशुरामपुर के बीडीओ विनोद कुमार सिंह, गौर के बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह, हर्रैया बीडीओ विनय कुमार द्विवेदी, विक्रमजोत बीडीओ अवध प्रताप सिंह, कप्तानगंज बीडीओ चंद्रभान उपाध्याय, सांऊघाट बीडीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव, बस्ती सदर बीडीओ शिवमणि, बनकटी बीडीओ भवानी प्रसाद शुक्ल, बहादुरपुर बीडीओ धीसम प्रसाद, कुदरहा बीडीओ आलोक रंजन पंकज, दुबौलिया बीडीओ संदीप सिंह को पत्र के जरिये अंतिम अवसर दिया गया है। संवाद