फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डीएम-एसपी ने मेडिकल कॉलेज की परखी सुरक्षा व्यवस्था

Fri, 30 Aug 2024 04:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- अस्पताल से लेकर परिसर तक कैमरे लगवाने के दिए निर्देश
विज्ञापन

डीएम बोले- महिला चिकित्सकों के लिए अलग से रूम की कराएं व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत के बाद शासन ने सभी मेडिकल कॉलेलों एवं अस्पतालों में महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत निरीक्षण के निर्देश जारी किए हैं। बुधवार की देर शाम एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने जहां जिला और महिला अस्पताल का निरीक्षण किया था, वहीं बृहस्पतिवार को डीएम रवीश गुप्ता और एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
डीएम-एसपी मेडिकल कॉलेज के ओपेक चिकित्सालय कैली में इमरजेंसी से लेकर ओपीडी और वार्डों तक का निरीक्षण किया। इमरजेंसी में भ्रमण के दौरान डीएम ने ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टरों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा। निर्देश दिए कि इनके लिए अलग रूम की व्यवस्था की जाए। जिसमें बाथरूम, लाइट आदि की व्यवस्था हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इमरजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरे, मरीज के लिए व्हील चेयर, सफाई आदि सुविधा का भी उन्होंने जायजा लिया। कहा कि इमरजेंसी, ओपीडी, गेट से लेकर अस्पताल के अंदर जितने भी आने जाने के लिए रास्ते गैलरी एवं वार्ड के बाहर चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाए। ताकि हर गतिविधि पर नजर रहे। पुराने इमरजेंसी के रिनोवेशन कार्य की प्रगति भी जानी। निर्देश दिए कि इस कार्य में तेजी लाई जाए। इस दौरान अस्पताल के सीएमएस समेत अन्य अधिकारी और डॉक्टर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें