फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान तैयारियों की डीएम/डीईओ ने बताई रुपरेखा

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान तैयारियों की जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताई रूपरेखा
विज्ञापन

बस्ती। विधानसभा सामान्य निर्वाचन में स्वतंत्र, निष्पक्ष मतदान कराने की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले की 50 प्रतिशत यानी कुल 1235 बूथ के मतदान प्रक्रिया की वेबकास्टिंग कराने की तैयारी की जा रही है। आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में उड़नदस्ता, स्थायी निगरानी टीम एवं व्यय संबंधी अन्य टीम ने अपना कार्य शुरू कर दिया है। अब तक कुल 29 लाख रुपये से अधिक की राशि जब्त की गई है।
यह जानकारी डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने दी है। वे कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेक्षकों के साथ बैठक के दौरान निर्वाचन तैयारी संबंधी आवश्यक जानकारी दे रही थीं। कहा कि ईवीएम का फर्स्ट रेंडमाइजेशन पूरा कर लिया गया है। सेकेंड रेंडमाइजेशन 20 फरवरी को होगा। 2470 बूथ के लिए 2717 स्टेशनरी बैग तैयार किए जा रहे हैं, जो 25 फरवरी तक तैयार हो जाएंगे। डीएम ने डाकमत पत्र, वाहन व्यवस्था, 80 वर्ष से अधिक आयु तथा दिव्यांग मतदाताओं को पोस्टल बैलेट की सुविधा, टेंटेज, ईवीएम की उपलब्धता, वीडियोग्राफी, मतदाता सूची की तैयारी, शिकायतों का निस्तारण, कंट्रोल रूम नामांकन का विवरण, मतदेय स्थलों पर आवश्यक सुविधाएं, माडल एवं पिंक बूथ आदि की जानकारी दी। बताया कि कृषि उत्पादन मंडी समिति में मतदान पार्टी की रवानगी, ईवीएम के लिए स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल बनाया गया है। यहां विधानसभावार वाहन खड़े करने की व्यवस्था की गई है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि सभी मतदेय स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रेक्षक केएन शाह, अरुण के विजयन, एम. विजय लक्ष्मी, एन. गोहेन, सुशांत कुमार बारिक एवं व्यय प्रेक्षक युद्धस्थ कुमार एवं वीएन मंगराजू, एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभय कुमार मिश्रा, सीआरओ नीता यादव, एएसपी दीपेन्द्र नाथ चौधरी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमृतपाल कौर, सीएमओ डॉ. चन्द्रशेखर, सीटीओ डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें