12 दिसंबर से पहले पूरी करें हर्रैया महिला अस्पताल का हस्तांतरण
- डीएम ने कलेक्ट्रेट में विकास कार्यों की समीक्षा की
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। 100 बेड महिला अस्पताल हर्रैया का काम पूरा हो गया है। कार्यदायी संस्था तथा सीएमओ 12 दिसंबर से पहले हस्तानांतरण की कार्रवाई पूरी करें। इसके पहले सीएमओ जाकर अस्पताल का निरीक्षण करें। यह निर्देश डीएम प्रियंका निरंजन ने दी। वह कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यो की समीक्षा बैठक ले रही थीं।
उन्होंने कहा कि पंचायती राज विभाग की ओर से तैनात किए गये 24 जेई से कार्य लिया जाए। बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त हुए सड़कों, सरकारी भवनों से संबंधित विभाग इस्टीमेट तैयार करके एक सप्ताह में उपलब्ध कराएं ताकि राज्य आपदा अभिकरण से धन की मांग की जा सके।
कहा कि अभियान के अंतर्गत शुरू किए गये स्कूल बाउंड्रीवाल निर्माण 31 दिसंबर तक पूरा करके पहली जनवरी को लोकार्पण कराया जाए। वर्तमान में 109 बाउंड्रीवाल पर कार्य चल रहा है। इसी प्रकार उन्होंने 164 जूनियर हाईस्कूल के कायाकल्प का इस्टीमेट क्षेत्र पंचायत निधि से तैयार कराने का निर्देश दिया है।
उन्होने कहा कि गड्ढा मुक्ति के सत्यापन के लिए तैनात अधिकारी एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इंजीनियरिंग कॉलेज, अपूर्ण कांशीराम आवास, पशु चिकित्सालयों का कायाकल्प की प्रगति की समीक्षा की।
इस दौरान अर्थ एवं संख्याधिकारी मो. सादुल्लाह, एडीएम कमलेश चंद्र, पीडी कमलेश सोनी, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, डीडीएजी अनिल कुमार, डीसी मनरेगा संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।