शोभनपार गौ आश्रय केंद्र का औचक निरीक्षण करते डीएम रवीश गुप्ता- सूचना
महादेवा। बनकटी ब्लॉक के शोभनपार स्थित अस्थायी गोआश्रय केंद्र का सोमवार को जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने निरीक्षण किया। कुल 24 पशु पाए गए। परीक्षण में सभी पशु स्वस्थ पाए गए। जिलाधिकारी ने चारागाह की भूमि, रहन-सहन और रख-रखाव की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
उन्होंने व्यवस्थाओं के बारे में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ज्ञान चंद्र चौधरी से जानकारी हासिल की। चारागाह में बिजली की व्यवस्था कराने निर्देश भी दिए। वीओ डॉ. विकास श्रीवास्तव, पंचायत सचिव राम सहाय, प्रधान प्रतिनिधि ज्ञान चंद्र चौधरी, केयरटेकर राम गुलाम, रोजगार सेवक प्रेमचंद, शकुंतला, मालती, सपना आदि मौजूद रहे। संवाद