फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुस्तकालय व कान्हा गोशाला का डीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
कान्हा गौशाला का निरीक्षण करते डीएम रवीश गुप्ता- सूचना
विज्ञापन
बस्ती। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने राजकीय इंटर काॅलेज और कान्हा गोशाला का शुक्रवार को निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने राजकीय इंटर काॅलेज में अतिरिक्त कक्ष एवं पुस्तकालय के निर्माण कार्य का जायजा लिया। निर्माण कार्य यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड की तरफ से कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने पाया कि कमरों की छत, प्लास्टर, टाइल्स और पुट्टी का कार्य पूर्ण हो चुका है, और शेष कार्य प्रगति पर है। अवर अभियंता ने बताया कि निर्माण तिथि पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक को भेज दिया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बोर्ड परीक्षा से पहले निर्माण कार्य पूर्ण हो और शासन में पैरवी करके निर्माण तिथि बढ़ाई जाए।कान्हा गोशाला, पांडेय बाजार, नगर पालिका परिषद बस्ती के निरीक्षण में जिलाधिकारी ने पाया कि दैनिक पंजिका बनाई गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें