फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सोशल मीडिया पर झांसा देकर सवा 26 लाख रुपये की ठगी

Sat, 11 Oct 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सोशल मीडिया का इस्तेमाल बढ़ने के साथ ही ऑनलाइन ठगी के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। फेसबुक और अन्य एप्स पर गिफ्ट, गेम या पुरस्कार का लालच देकर ठगी की जा रही है। जिले में शुक्रवार को ऐसे दो मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

पहला मामला सोनहा थानाक्षेत्र का है। नरेन्द्र देव शुक्ल ने पुलिस को बताया कि 05 मार्च से 29 मार्च के बीच फेसबुक एप के सवाल-जवाब विकल्प में भाग लेने के बाद उन्हें विजेता बताया गया। उन्हें गिफ्ट का लालच देकर यूपीआई के जरिए 21 लाख रुपये जमा करा लिए गए। धोखाधड़ी करने वाले आरोपी अभी अज्ञात हैं। दूसरा मामला कप्तानगंज थानाक्षेत्र का है। शिकायतकर्ता पारसनाथ ने बताया कि फेसबुक पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से साझा किए गए विज्ञापन के नाम पर एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और ज्यादा पैसा कमाने का झांसा देकर 5,25,704 रुपये ठग लिए। दोनों मामलों में पुलिस ने बीएनएस और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। निरीक्षक भगवान सिंह ने लोगों से सोशल मीडिया पर आने वाले गिफ्ट, गेम या पुरस्कार के झूठे लालच में बैंक और यूपीआई की जानकारी साझा न करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामले लगातार बढ़ रहे हैं और लोगों को सजग रहना चाहिए।
-
साइबर विशेषज्ञ विकास यादव का कहना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी प्रोफाइल, झूठे विज्ञापन और ऑनलाइन गेम का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। आम लोग इसके चक्कर में बड़ी राशि गंवा बैठते हैं। इसलिए ऑनलाइन सावधानी, अपने डिटेल्स की सुरक्षा और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें