बस्ती। डीएम रवीश गुप्ता ने पीएचसी रामपुर का निरीक्षण किया। ओपीडी में कुल 17 मरीज पंजीकृत पाए गए। केंद्र प्रभारी डाॅ. विनोद कुमार मरवटिया, प्रशिक्षु डॉ. सुवा निहला व अन्य स्टॉफ मौजूद पाए। केंद्र प्रभारी ने बताया कि ओपीडी 17 मरीजों को परामर्श के साथ दवाएं भी दी गई हैं। लैब में 5 मरीजों की मलेरिया, खून, सुगह आदि की जांच की गई है। डीएम ने मेडिसिन कक्ष में फार्मासिस्ट से दवा की एक्सपाइरी भी चेक करवाई। कोई दवा एक्सपाइरी नहीं मिली। एएनएम ने बताया कि इस केंद्र 4 जांच व 3 टीकाकरण किया गया है। पंचायत भवन में भी टीकाकरण किया जाता है। इस वजह से केंद्र पर टीकाकरण का कार्य कम होता है। आशा कार्यकर्ता संगीता व अर्चना देवी से डीएम ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान का फीडबैक लिया। संवाद