कुदरहा। ब्लाॅक के थन्हवां मुड़ियारी गांव में बुधवार को नायब तहसीलदार वीर बहादुर सिंह ने ग्राम समाज की भूमि से कब्जा हटवाया। यह कार्रवाई उच्च न्यायालय के आदेश पर की गई। गांव के सनोज ने 26 मई 2025 को हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। बताया था कि गांव के मार्कंडेय पांडेय ने बांस और यूकेलिप्टस लगाकर कब्जा कर रखा है। इससे जल निकासी में समस्या हो रही है। गांव के अन्य लोगों ने भी यहां कब्जा किया है। बुधवार सुबह बुलडोजर से अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान लेखपाल मनोज मौर्या, दिलीप पटेल, अरुण कुमार पांडेय, विनोद मौर्या, राजेश चौधरी, शैलेंद्र वर्मा और राधेश्याम आदि मौजूद रहे। संवाद