फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव संपन्न कराने में पीठासीन व मतदान अधिकारी अहम

विज्ञापन
विज्ञापन
‘चुनाव संपन्न कराने में पीठासीन व मतदान अधिकारी अहम’
विज्ञापन

बस्ती। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सकुशल मतदान संपन्न कराने में पीठासीन अधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे जितनी अच्छी ट्रेनिंग यहां प्राप्त करेंगे, मतदान के दिन उतनी ही आसानी से चुनाव संपन्न करा सकेंगे। यह बात सोमवार को पीठासीन और मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कही।
किसान डिग्री कॉलेज में सोमवार से शुरू हुए प्रशिक्षण सत्र में पीठासीन एवं मतदान अधिकारी प्रथम से डीएम ने कहा कि मतदेय स्थल पर पहुंचने के बाद ईवीएम, वीवीपैट मशीन, मतदाता सूची, अनुपूरक सूची एवं अन्य स्टेशनरी सामानों का मिलान कर लें। यदि कोई कमी पाई जाती है, तो शाम को सेक्टर मजिस्ट्रेट के पहुंचने पर बता दें। मतदान पार्टी के सभी सदस्य मतदेय स्थल/स्कूल/विद्यालय/पंचायत भवन में ही रात को ठहरेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कमरों में जाकर ईवीएम तथा वीवीपैट मशीन की हैंड्सऑन ट्रेनिंग का भी निरीक्षण किया। कहा कि सभी पीठासीन एवं मतदान अधिकारी कोरोना का बूस्टर डोज अवश्य लगवा लें। उन्होंने कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में मतदान के दिन तीन मार्च सुबह 6:00 बजे मॉकपोल कराना अनिवार्य है। मॉकपोल के समय कम से कम दो पोलिंग एजेंट उपस्थित होने चाहिए। मॉकपोल में डाले गए वोट को प्रत्याशीवार कागज पर लिखा जाए। परियोजना निदेशक कमलेश सोनी ने बताया कि डाकमत पत्र के लिए फार्म-12 एकत्र करने के लिए भी अलग काउंटर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण के सीडीओ/कार्मिक अधिकारी निर्वाचन डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर, प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. विवेक, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, बीएसए जगदीश शुक्ला, डीआईओएस डीएस यादव, एनआरएलएम रामदुलार, डीपीआरओ एसएस सिंह, राजाशेर सिंह, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें