बहादुपुर। पीएचसी बहादुरपुर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर नगर का जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। सीएचओ रामवृक्ष ने ओपीडी में 17 मरीजों के इलाज की जानकारी दी। सात वरिष्ठ नागरिकों का टेली कंसल्टेंसी के जरिये इलाज किया गया। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य संबंधी छोटी-छोटी समस्याओं का तत्परता से निदान करने के लिए कहा। दवाओं की उपलब्ध बनाए रखें। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. पवन वर्मा, बीपीएम देवानंद पाठक, एएनएम अंजली आदि मौजूद रहे। संवाद