फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम में फंसा डीएम का काफिला

विज्ञापन
न्यायिक मार्ग पर लगा जाम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। 
विज्ञापन

कचहरी के न्याय मार्ग चौराहे पर बुधवार की दोपहर डीएम का काफिला जाम में फंस गया। बेतुके ढंग से खड़ी पुलिस और राजनैतिक दल के नेता की लग्जरी गाड़ी के चलते ऑफिसर्स क्लब की तरफ जाने वाला रास्ता कुछ मिनट के लिए अवरुद्ध हो गया। डीएम की कार में लगा सायरन बजा तो किसी तरह से रास्ता मिला। इस दौरान वहां तैनात होमगार्ड और ट्रैफिक वालों की सांस फूलने लगी।
विज्ञापन

कोर्ट एरिया में लगातार लग रहे जाम से निजात के लिए पुलिस ने कटरा की तरफ से एंट्री बंद करा दिया। इसका अंजाम यह हुआ कि कचहरी के भीतर चारपहिया से आने वाले लोग संकरी गलियों से होकर वाहन निकालने लगे। सीओ ट्रैफिक पवन गौतम ने अधीनस्थों से जवाब तलब किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें