फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने किया कारागार का निरीक्षण

विज्ञापन
डीएम सौम्या अग्रवाल और एसपी हेमराज मीणा ने जिला कारागार का किया निरीक्षण। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
डीएम और एसपी ने किया कारागार का निरीक्षण
विज्ञापन

बस्ती। पंचायत चुनाव में जेल में निरुद्ध कैदियों, बंदियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। शुक्रवार को कारागार का निरीक्षण करने पहुंचीं डीएम सौम्या अग्रवाल तथा एसपी हेमराज मीणा ने जेल अधिकारियों को हिदायत दी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि कोविड-19 के बढ़ते हुए मामलों को देखकर पूर्व की भांति प्रोटोकाल का लागू किया जाना सुनिश्चित करें। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर जेल में बंद अपराधियों पर कड़ी निगाह रखी जा रही है। निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शिता पूर्ण मतदान कराने के लिए पुलिस की ओर से आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। वरिष्ठ जेल अधीक्षक संतराम यादव ने बताया कि जिला जेल में नए आने वाले बंदियों की कोविड-19 की जांच कराई जाएगी। इस दौरान उन्हें अलग बैरक में रखा जाएगा। निगेटिव पाए जाने पर उन्हें निर्धारित बैरक में रखा जाएगा। कोविड पॉजिटिव पाए जाने पर उन्हें एल-1 हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक प्रसाद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें