फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छह केंद्रों पर डीएलएड प्रथम सेमेस्टर परीक्षा आज से

Mon, 03 Jul 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान बस्ती (डायट) के डीएलएड प्रशिक्षुओं के 2022 के प्रथम सेमेस्टर की तीन दिवसीय परीक्षा आज से शुरू होगी। इसके लिए 6 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 1908 प्रशिक्षु परीक्षा देंगे। परीक्षा नियंत्रक कुलदीप चौधरी ने बताया कि तीन दिवसीय परीक्षा में कुल 1908 प्रशिक्षु शामिल होंगे।
विज्ञापन


इसके लिए खैर इंटर कालेज, बेगम खैर इंटर कालेज, आर्य कन्या इंटर कालेज, शिव हर्ष किसान इंटर कालेज, जनता शिक्षा निकेतन, ओड़वारा व किसान इंटर कालेज-मरहा कट्या को केंद्र बनाया गया है।

परीक्षा सीसी टीवी कैमरे की निगरानी में होगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर डायट और डीआईओएस के संयुक्त रूप से पर्यवेक्षक व डीएम की ओर से नामित स्टेटिक मजिस्ट्रेट निगरानी करेंगे। प्रशिक्षुओं को अपने अपने परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से 30 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
टाइम टेबुल
तीन दिवसीय परीक्षा के पहले दिन 3 जुलाई को दो पालियों में 10 से 12 बजे तक बाल विकास,
1:30 से 3:30बजे तक शिक्षण अधिगम के सिद्धांत की परीक्षा होगी।

दूसरे दिन 4 जुलाई को तीन पालियों में 10 से 11 बजे तक विज्ञान, 11:30 से 12:30 बजे तक गणित, 2 से 4बजे तक सामाजिक अध्ययन की परीक्षा होगी।

दिन 5 जुलाई को को तीन पालियों में 10 से 11बजे तक हिन्दी, 11:30 से 12:30 बजे तक संस्कृत/उर्दू, 2 बजे से 3 बजे तक कंप्यूटर की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें