ट्रिन-ट्रिन-ट्रिन, फिर तलाक-तलाक-तलाक...
नगर बाजार (बस्ती)। ट्रिपल तलाक बिल पास होने के बाद भले ही मुस्लिम महिलाएं राहत महसूस कर रही हों, लेकिन अब भी बहुत से ऐसी महिलाएं हैं, जो तलाक का शिकार हो रही हैं। ऐसा ही एक मामला नगर थानाक्षेत्र के कन्हौली गांव में सामने आया है। यहां की एक महिला ने पति पर दहेज की खारित तलाक देने का आरोप लगाया है।
कन्हौली की 32 वर्षीय हसीना खातून ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसका निकाह 16 मार्च-2019 को लालगंज थानाक्षेत्र के ग्राम जिभियांव निवासी एक व्यक्ति से मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था। परिजनों ने दहेज में 21 हजार रुपये देनमेहर, बाइक, वॉशिंग मशीन, कूलर, अलमारी, फ्रिज, सोने का झाला, हार सहित अन्य सामान देकर उसे विदा किया था। निकाह के कुछ दिन तक तो सबठीक चला, लेकिन बाद में दहेज के लिए ससुराली उसे मारने-पीटने लगे। घर बनवाने के लिए पांच लाख रुपये की और मांग की जाने लगी। जब दहेज नहीं मिला त2ो पति ने फोन पर तलाक दे दिया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने कहा कि मामला संज्ञान में है। जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।