स्टेडियम में चयन ट्रायल के दौरान अभ्यास करती हैंडबॉल की महिला खिलाड़ी।
बस्ती। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में सोमवार को समन्वय सीनियर महिला हैंडबाल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए मंडलीय चयन ट्रायल कराया गया। इसमें बस्ती और संतकबीरनगर के खिलाड़ी शामिल हुए। क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार और हैंडबाल के काेच की निगरानी में खिलाड़ियाें से कड़ा अभ्यास कराया गया।
देर शाम मंडलीय टीम की फाइनल सूची जारी की गई। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 31 अक्तूबर से तीन नवंबर तक लखनऊ में आयोजित होगी। क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि मंडल के उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इसमें राधना भास्कर, रुखसार नूरी, कनीज फातिमा, नंदनी, मान्य, सृष्टि, कविता चौधरी, सरिता चौधरी, अमृता, लक्ष्मी, नंदिनी चौधरी का चयन हुआ है।
कोच के नेतृत्व में इन खिलाड़ियों की टीम 31 अक्तूबर को निर्धारित समय पर प्रतियोगिता स्थल पर मौजूद रहेगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी खिलाड़ियों को अपने साथ परिचय पत्र, आधार एवं बैंक पासबुक ले जाना अनिवार्य है। संवाद