फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीनियर महिला कबड्डी टीम का मंडलीय ट्रायल आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में मंडल की टीम प्रतिभाग करेगी। इसके लिए सोमवार से शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय चयन ट्रायल कराया गया। इसमें महिला खिलाड़ियों ने खेल कौशल और शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए किया गया। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि मंगलवार को आयोजित मंडलीय ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन टीम में होगा। बताया कि मंडल ट्रायल में सफल टीम खिलाड़ियों को 15 से 17 तक सहारनपुर में प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें