फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 108-102 एंबुलेंस के चालकों की मंडल स्तरीय ट्रेनिंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा को और बेहतर बनाने के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिला महिला अस्पताल बस्ती में 108-102 चालक के प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। मंडल के रीजनल मैनेजर विकास पांडेय ने बताया कि प्रशिक्षण से सेवा को और बेहतर बनाया जा सकेगा। लखनऊ से आए ट्रेनर आलोक त्रिपाठी तथा अमित यादव प्रशिक्षण में चालकों को टिप्स दिए। ट्रेनिंग में बस्ती मंडल के जिले बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर और महाराजगंज के चालक (पायलट) को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस ट्रेनिंग में मरीजों को एंबुलेंस में ईएमटी द्वारा प्राथमिक उपचार देते हुए अस्पताल में पायलट सही समय पर पहुंचने पर विशेष ध्यान देने को बताया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें