फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मंडलायुक्त और डीएम ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट और आयुक्त सभागार में कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव और जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में डीएम ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से देश की एकता का संदेश फैलाने और आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में योगदान देने का आह्वान किया।

वहीं, आयुक्त सभागार में मंडलायुक्त ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

कलेक्ट्रेट में एडीएम ज्ञान चंद्र गुप्ता, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, एसडीएम उमाकांत तिवारी, राजेश यादव और रश्मि यादव मौजूद रहे। आयुक्त सभागार में अपर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव, मनोज कुमार तिवारी, संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी, उप निदेशक पंचायत हरिकेश बहादुर और उप श्रमायुक्त रचना केसरवानी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें