फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मूड़घाट चौराहे का डिवाइडर फिर बंद...अंडर पास से होगा आवागमन

Sat, 12 Jul 2025 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। फोरलेन पर डेंजर प्वाइंट बन चुके मूड़घाट चौराहे के डिवाइडर पर शुक्रवार देरशाम फिर से बैरिकेडिंग लगा दी गई है। पिछले कुछ दिनों से आवागमन पहले की तरह खोल दिया गया था। इससे लोगों को शहर में पहुंचने में सुविधा तो होने लगी थी लेकिन पिछली घटनाओं को देख चुके आसपास के लोग फिर से उसे बंद करने की मांग कर रहे थे। इस पर अमल करते हुए एनएचएआई ने जिला प्रशासन के निर्देश पर फिर से डिवाइडर पर आवागमन बंद कर दिया। अब फिर से मूड़घाट, केंद्रीय विद्यालय की तरफ से आने वाले वाहनों को अंडर पास के नीचे से होकर कटरा की तरफ आना पड़ेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक किलोमीटर घूमकर अंडर पास होते हुए आना उन्हें मंजूर है लेकिन जान जोखिम में डालना ठीक नहीं है। असल में बड़ेवन फ्लाईओवर के दक्षिण पश्चिमी हिस्से के स्लैब का सिरा मूड़घाट चौराहे पर आकर खत्म होता है। ऐसे में पुल के ऊपर से उतर रहे भारी वाहनों को चौराहे पर अचानक रोक पाना संभव नहीं होता है। ताबड़तोड़ हादसों के बाद तत्कालीन डीएम आशुतोष निरंजन के निर्देश पर वह डिवाइडर बंद कर दिया गया था। केंद्रीय विद्यालय के बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से भी हाईवे सीधे पार करने का नियम नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें