बस्ती। विश्व जनसंख्या दिवस पर रोटरी क्लब बस्ती सेंट्रल की ओर से शुक्रवार को कंपोजिट गर्ल्स विद्यालय सुर्तीहट्टा में इस वर्ष की थीम सबके लिए स्वास्थ्य समानता का अधिकार एवं सतत विकास विषय पर गोष्ठी हुई। बच्चों ने पोस्टर के माध्यम से लोगों को संदेश दिया। क्लब सचिव एके पांडेय ने कहा कि बढ़ती हुई जनसंख्या समाज के लिए ठीक नहीं है। इससे पर्यावरण, स्वास्थ्य, विकास, शिक्षा के साथ कई क्षेत्र में आशा के अनुरूप कार्य नहीं हो पा रहे हैं। पर्यावरण बचाने के लिए क्लब ने बच्चों के साथ मिलकर स्कूल कैंपस में आम, अमरूद, आंवला, नींबू, गुड़हल के पौधे लगाए। एडवोकेट अशोक कुमार अग्रवाल ने भी सहयोग किया। रोटरी ग्रांट की ओर से छात्रा अनुष्का को साइकिल दी गई। अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, सचिव कलीमुल्लाह खान, पूर्व अध्यक्ष अच्युत अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष मुनीरूद्दीन अहमद, सहायक अध्यापक राजकुमार प्रजापति, मो. अशरफ मौजूद रहे। संवाद