फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायवर्जन: आधी रात के बाद खुद गया डायवर्जन...चलने लगे भारी वाहन

Mon, 20 Oct 2025 08:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। अयोध्या दीपोत्सव के लिए फोरलेन पर किया गया डायवर्जन सोमवार को आधीरात के बाद खोल दिया गया। जगह-जगह खड़े ट्रक व अन्य भारी वाहन चल पड़े। उधर, जो वाहन कलवारी-टांडा या डुमरियागंज रूट से भेजे जा रहे थे,उनके लिए भी बाधा खत्म हो गई।
विज्ञापन

इस डायवर्जन से माल लादकर जा रहे ट्रक चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तमाम चालक ट्रकों को सड़क के किनारे लगाकर डायवर्जन खुलने का इंतजार करते देखे गए। हालांकि, छोटे व आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों का आवागमन न रोके जाने के कारण आम लोगों को खास दिक्कत नहीं हुई। उधर, कप्तानगंज संवाद के अनुसार गोरखपुर से लखनऊ जाने वाले वाहन नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया फ्लाईओवर से कलवारी, गायघाट और कुदरहा होते हुए धनघटा चौराहा से अतरौलिया और आंबेडकर नगर होते हुए भेजा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें