बस्ती। महाकुंभ पर प्रयागराज से स्नान कर अयोध्या लौटने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ की वजह से गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर किए गए डायवर्जन से बुधवार की रात 11 बजे मुक्ति मिल सकती है।
उम्मीद है कि तय कार्यक्रम के अनुसार रात 11 बजे सभी प्रकार के वाहनों को अयोध्या की तरफ जाने की छूट मिल जाएगी। प्रभारी एएसपी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि अयोध्या जिला प्रशासन के निर्णय के हिसाब से अंतिम फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
29 जनवरी से चल रहे डायवर्जन की वजह से सैकड़ों ट्रक इधर-उधर फंसे पड़े हैं। चालकों को डायवर्जन खुलने का इंतजार है। कई क्रय केंद्रों पर गन्ने की तौल भी ठप है।
प्रयागराज से घर लौटने वालों का तांता लगा हुआ है। लगातार वाहनों का आवागमन न होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग समय से ड्यूटी पर नहीं पहुंच पा रहे हैं।