फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डीएम-एसपी के साथ जिला जज ने किया जेल का निरीक्षण

Thu, 25 Sep 2025 04:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिला जज विनय कुमार द्विवेदी, डीएम रवीश गुप्ता एवं एएसपी ने बुधवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। जेल अधीक्षक की मौजूदगी में बैरक, अस्पताल, मेस एवं अन्य स्थानों का जायजा लिया। अधिकारियों ने कैदियों से भी बातचीत कर उनकी स्थिति जानी। कैदियों की सुरक्षा की समीक्षा की। अधिकारियों ने जेल कर्मियों को जिम्मेदारियों का पालन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पालन की हिदायत दी। जेल के अस्पताल की व्यवस्था, कैदियों की स्वास्थ्य सेवाएं, भोजन व्यवस्था और अन्य सुविधाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जेल में तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके कार्यों में सतर्क रहने, किसी भी अनुचित गतिविधि को रोकने और जेल की समग्र व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें