बस्ती। जिला जज शमशुल हक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवेंद्र कुमार और प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड राज बाबू ने अधिकारियों के साथ बुधवार को बाल संप्रेषण गृह पचपेरिया मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संप्रेषण गृह में उचित साफ-सफाई पाई गई। भोजन की गुणवत्ता मानक के अनुरूप थी। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक बाल संप्रेषण गृह को निर्देशित किया गया कि वह सभी किशोरों का शत प्रतिशत एडमिशन कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही करें, जिससे सभी शिक्षित हो सकें। जनपद न्यायाधीश द्वारा किशोरों में शर्ट वितरित किया गया। अधीक्षक बाल संप्रेषण की द्वारा बताया गया कि हाईस्कूल की परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले सभी किशोर परीक्षा में उत्तीर्ण हो गए हैं। अधीक्षक ने गैस सिलिंडर के न मिलने की समस्या बताई। इस पर एसडीएम को नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिया।