फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 12 किशोरों को जिला जज ने दिया प्रशस्ति पत्र

Sat, 22 Nov 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। विशेष बाल दिवस कार्यक्रम तरंग का समापन शुक्रवार को राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) में किया गया। 10 दिवसीय आयोजन में चित्रकला, समूह गान, पुस्तकालय व्यवस्था, कविता पाठ आदि का आयोजन किया गया। जिला जज शमसुल हक ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले 12 निरुद्ध किशोरों को प्रशस्ति पत्र व पदक देकर सम्मानित किया। इस दौरान अपर जिला जज अनिल कुमार व न्यायिक मजिस्ट्रेट आशीष राय ने कहा कि बच्चे संप्रेक्षण गृह से निकलकर जिम्मेदार व आदर्श नागरिक बनें। पपेट शो के बेहतर प्रस्तुतीकरण के लिए परिषदीय शिक्षकों आलोक शुक्ल, शीला मौर्या, संध्या त्रिपाठी, राम लखन मौर्य व माधुरी त्रिपाठी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें