फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आग से 10 बीघा गन्ने की फसल जली

Sat, 22 Nov 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
गौर क्षेत्र के शिवपुर गांव में आग से जली गन्ने की फसल। संवाद
विज्ञापन
टिनिच। गौर थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग से 10 बीघे गन्ने की फसल जली जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे गांव के पूरब इंद्रसेन सिंह के गन्ने की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते गांव के ही बब्बू और मुन्नू सिंह के खेत को भी आग ने चपेट में ले लिया।
गन्ने के खेत में आग लगने की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बाद ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए।
ग्रामीणों का कहना है कि हवा की दिशा विपरीत होने की वजह से आग पर जल्द ही काबू कर लिया गया, वरनासैकड़ों बीघा गन्ने की फसल जल जाती।
टिनिच के चौकी प्रभारी हरिराय ने बताया कि आग बुझाने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी आई थी। आग से करीब 10 बीघे गन्ने की फसल जल गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें