फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती, फिर भी जिला अस्पताल अल्ट्रासाउंड ठप

Sun, 25 Feb 2024 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय के अल्ट्रासाउंट कक्ष में लटक रहा ताला। संवाद
विज्ञापन
एक माह पहले चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर पर लटक रहा ताला
विज्ञापन

रेडियोलॉजिस्ट को मिला जिला अस्पताल के एसआईसी की जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट होते हुए भी एक माह से अल्ट्रासाउंड सेंटर में ताला लटक रहा है। ऐसे में मरीजों को अधिक रुपये खर्च कर निजी सेंटरों पर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है। वजह यह है कि रेडियोलॉजिस्ट को जिला अस्पताल की एसआईसी की जिम्मेदारी दे दी गई है।
जिला अस्पताल में रोज 100 मरीजों को डॉक्टर अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह देते हैं, मगर यहां यह कार्य ठप है। ऐसे में निजी सेंटरों पर अल्ट्रासाउंड कराना मरीजों की मजबूरी बन जाती है। अस्पताल के कर्मचारी ने बताया कि पिछले एक माह से अचानक सेंटर पर ताला लटक गया है। मुंडेरवा के रामनयन ने बताया कि डॉक्टर ने उन्हें अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी है। जिला अस्पताल में बताया गया कि सेंटर चल रहा है, मगर तीन दिन से लगातार आ रहे हैं ताला बंद मिलता है। पुरानी बस्ती की माया गुप्ता ने कहा कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराना आसान नहीं है। बहुत मुश्किल से रेडियोलॉजिस्ट मिले तो वह प्रशासनिक कार्य में व्यस्त हो गए। अब यह सेंटर बंद है। कैली में जाना आसान नहीं है। मजबूरन मरीजों को निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी एसआईसी रेडियोलॉजिस्ट डॉ. वीके सोनकर ने कहा कि प्रशासनिक व्यस्तता के चलते अल्ट्रासाउंड करना मुश्किल हो जाता है। लैब की रंगाई-पुताई चल रही है। जल्द ही सेंटर संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें