फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल : फर्श पर लेटे थे मरीज, वार्डों में दिखी गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल : फर्श पर लेटे थे मरीज, वार्डों में दिखी गंदगी
विज्ञापन

बस्ती। कोविड अस्पताल न होने के बाद भी जिला अस्पताल में अव्यवस्था की भरमार है। मंगलवार को कोरोना रोधी टीका लगवाने पहुंचे रुधौली से भाजपा विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने अस्पताल में दुर्व्यवस्था देखी। कुछ मरीज फर्श पर लेटे थे और वार्डों में ठीक से सफाई नहीं हुई थी। विधायक ने जिला अस्पताल की अव्यवस्था को वीडियो कॉल के जरिए जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल को दिखाया।
जिला अस्पताल में दूर दराज से आने वाले मरीजों को हर दिन इलाज से पहले कई तरह की दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में बेहतर उपचार की उम्मीद लेकर आ रहे अधिकांश मरीजों को घंटों इंतजार के बाद भी बेड नहीं मिल रहा है। मंगलवार को रुधौली से पहुंचे रामकृपाल मिश्रा को भर्ती होने के लिए दो घंटे अस्पताल की बेंच पर लेटना पड़ा।
विज्ञापन

उन्हें विधायक के हस्तक्षेप के बाद भर्ती किया गया। वहीं, सिद्धार्थनगर के सीताराम व वाल्टरगंज के रामबचन का दो दिन से जमीन पर इलाज चल रहा है। इस पर मरीज तो जैसे तैसे समय काट ले रहे हैं, लेकिन वार्ड और अस्पताल में फैली गंदगी मरीजों और उनके तीमारदारों की जान जोखिम में डाल रहे हैं।
जिला अस्पताल के भ्रमण के दौरान एक और गड़बड़ी सामने आई। हुआ कि वार्ड में रखे गए ऑक्सीमीटर से विधायक ने अपना ऑक्सीजन स्तर चेक कराया। रीडिंग 77 आई तो वह अवाक रह गए। उन्होंने एसआइसी डॉ. आलोक कुमार वर्मा से कहा कि किसी मरीज का ऑक्सीजन लेवल चेक करें। इस पर स्टॉफ ने ऑक्सीजन सपोर्ट पर लेने मरीज को ऑक्सीमीटर लगाया तो उसकी रीडिंग 99 आई। इस पर विधायक ने सवाल किया कि खराब ऑक्सीमीटर से कैसे मरीजों की सही स्थिति का पता लगाया जा रहा है। इस पर अस्पताल का स्टॉफ कोई जवाब नहीं दे सका।
विज्ञापन

अस्पताल में मरीजों से मिलने के दौरान विधायक ने अस्पताल प्रशासन से कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए आप सभी अगर अभी तक उचित व्यवस्था नहीं कर पाए तो यह बेहद गंभीर है। विधायक ने एसआइसी से कहा कि वह स्वयं उच्चाधिकारियों से संसाधनों और व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बात करें। यदि वह नहीं कर पा रहे हैं तो उन्हें वाट्सएप पर अपनी जरूरत बताएं। इस पर वह शासन से बात कर व्यवस्था कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें