एपीएनपीजी कालेज में इग्ननू अध्ययन केंद्र पर अस्सिटेंट रीजन डायरेक्टर डा.कीर्ति विक्रम सिंह ने
बस्ती। एपीएन पीजी कॉलेज परिसर में स्थापित इग्नू अध्ययन केंद्र के दो मेधावियों को सम्मानित किया गया। शुक्रवार को अध्ययन केंद्र पहुंचे असिस्टेंट रीजनल डायरेक्टर डॉ. कीर्ति विक्रम सिंह ने मेधावियों को सम्मानित कर कहा कि प्रतिभा छुपाई नहीं जा सकती है। सम्मानित होने वालों में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी रंजीत रंजन और डाकपाल विमलेश पाठक शामिल हैं।
केंद्र समन्वयक प्रो. एसपी सिंह ने रीजनल डायरेक्टर को अवगत कराया कि आपदा प्रबंधन में पीजीडीडीएस करने वाले रंजीत रंजन केंद्र के पहले विद्यार्थी हैं। उन्होंने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण कर बस्ती में ही जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के पद पर नौकरी हासिल किया। जबकि विमलेश ने 2022 में केंद्र से इतिहास विषय में एमए की परीक्षा उत्तीर्ण किया। चालू सत्र में ही उन्होंने यूजीसी नेट की परीक्षा 96.51 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण किया। वह नगर बाजार स्थित पोस्ट ऑफिस में सहायक शाखा डाकपाल पद पर नौकरी कर रहे हैं। रीजनल डायरेक्टर ने कहा कि जो लोग नौकरी कर रहे हैं और आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं इग्नू उनके लिए वरदान है। केंद्र से डिग्री लेकर निकले तमाम मेधावी अलग-अलग क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। मौके पर डॉ. एपी शुक्ला, डॉ. बृजेश कुमार दुबे, डॉ. सौम्या पाल, सूर्य प्रताप सिंह, अमित श्रीवास्तव, लालमनी, विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।