जिला अस्पताल में नर्स से पूछताछ करते एडीएम रमेश चंद्र और एसडीएम ।
- फोटो : BASTI
जिला अस्पताल: नर्स का रुपये लेते वीडियो वायरल
बस्ती। जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में तैनात नर्स द्वारा तीमारदार से रुपये लेने के दो वीडियो रविवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। मामले के मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचने पर हरकत में आई जिला प्रशासन की टीम सोमवार को जांच के लिए जिला अस्पताल जा पहुंची। एडीएम रमेश चंद्र की अगुवाई में पहुंची टीम ने नर्स ललिता को सीएमओ दफ्तर में बुलवाया और एक घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान आरोपी खुद को निर्दोष साबित नहीं कर सकी।
जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड की प्रभारी सिस्टर ललिता द्वारा रुपये लेने के वायरल वीडियो की जांच करने वाली टीम में इसके बाद शासन ने मामले की जांच के लिए एडीएम के अलावा एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल, तहसीलदार पवन कुमार जायसवाल, सीएमओ डॉ. एके गुप्ता शामिल रहे। जांच टीम ने दोपहर दो बजे आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया और वायरल वीडियो दिखाते हुए रुपये लेने का कारण पूछा। एडीएम ने बताया कि आरोपी ने कहा कि उसने मरीज के तीमारदार को चाय लाने भेजा था। चाय लाने के बाद वह शेष रुपये वह वापस कर रहा था। दूसरे वीडियो में सौ रुपये लेकर रखने के सवाल पर वह चुप्पी साध गई। इस पर एडीएम ने नर्स को वीडियो में नजर आने वाले तीमरदार को पेश करने को कहा। एडीएम ने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने पर नर्स के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को लिखा जाएगा।