फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुई बूंदाबांदी अब गलन बढ़ने के आसार

Mon, 07 Jan 2019 12:05 AM IST
राकेश पांडेय बस्ती (ब्यूरो)
विज्ञापन
हुई बूंदाबांदी अब गलन बढ़ने के आसार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। पहाड़ों पर बर्फबारी और दिल्ली से सटे इलाकों में बारिश से रविवार को मौसम में बदलाव हो गया। सर्द हवाओं के बीच ठिठुरन और घने कोहरे के बाद रविवार को देर शाम बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। अनुमान है कि बस्ती, गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में मौसम की लुकाछिपी जारी रहेगी। इस दौरान 10 से 19 जनवरी के बीच (14 और 15 जनवरी छोड़कर) बादल, बूंदाबांदी, कोहरा और कड़ाके की ठंड के आसार हैं। जिससे न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।  
विज्ञापन

                          
आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज फैजाबाद के पूर्व मौसम विभागाध्यक्ष डॉ पद्माकर त्रिपाठी ने बताया कि सात जनवरी को भी हल्की बारिश हो सकती है। जिसके बाद दिन और रात के औसत तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। आठ और नौ जनवरी को दिन भर मौसम साफ रहेगा लेकिन शाम को घना कोहरा छाया रहेगा। शनिवार को शाम हवा के कारण मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान 22.6 और न्यूनतम 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि आर्द्रता 83 प्रतिशत रिकार्ड की गई। दोपहर के बाद अचानक आसमान में बादल घिर आए। जो रविवार को पूरे दिन कायम रहा। धूप ठीक से निकली नहीं और शाम पांच बजते ही हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे ठंड में इजाफा होने की जगह तापमान स्थिर रहा।  पश्चिमी विक्षोभ जिस तरह से सक्रिय होकर दिल्ली के आसपास गरज बरस रहा है, उससे पूर्वी उत्तर प्रदेश खासकर बस्ती व गोरखपुर मंडल में इस सप्ताह बारिश की संभावना बढ़ गई है। कृषि विशेषज्ञ बताते हैं कि यदि कहीं बरसात ज्यादा हुई तो गेहूं और अलसी को फायदा होगा। लेकिन सरसों, मटर मसूर जैसी तिलहनी व दलहनी फसलों को फूल झड़ने से नुकसान होगा। अधिक पानी से आलू पर दोहरा असर होगा। पाला से निजात मिलेगी लेकिन दाने बढ़ने की प्रक्रिया बाधित होगी और जल जमाव हुआ तो फसल चौपट भी हो सकती है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें