नगर बाजार। थाना क्षेत्र के सिसवारी कुंवर गांव में सड़क चौड़ीकरण के कार्य के दौरान विवाद होने का मामला सामने आया है। गोंडा जिले के पेड़राही निवासी ठेकेदार सुशील कुमार सिंह उर्फ गुड्डू ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 23 मार्च की शाम 7:30 बजे गांव के ही राकेश सिंह मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य का विरोध करने लगे। उन्होंने अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए काम बंद करने को कहा। बातचीत कर मामला सुलझाने की कोशिश की गई तो आरोपी उन्हें मारने के लिए दौड़ पड़ा। थानाध्यक्ष नगर भानु प्रताप सिंह ने ठेकेदार की तहरीर पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू करा दी गई है। संवाद