बस्ती। जिले के चार केंद्रों पर यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य बुधवार को भी जारी रहा। चारों केंद्रों पर कुल 57,532 कॉपियों की जांच की गई। इसमें हाईस्कूल 34,236 और इंटरमीडिएट की 2,3296 कॉपियां शामिल हैं।
परीक्षकों की संख्या शत-प्रतिशत नहीं हो पा रही है। जीजीआईसी में 455 में 256, सक्सेरिया में 790 में 293, केडीसी में 414 में 210 और पांडेय इंटर कॉलेज में 719 में 390 परीक्षक ही पहुंचे। हाईस्कूल में जीआरएस इंटर कॉलेज में 20,582 कॉपियां जांची गई हैं। यहां अभी तक कुल 94,069 कॉपियां जांची जा चुकी हैं और 51,387 कॉपियां जांचने के लिए बची हुई हैं। श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज में 13,654 काॅपियां जांची गई है यहां अब तक 74,123 काॅपियां जांची जा चुकी हैं और 69,233 कॉपियां जांचने के लिए बची हुई हैं। जीजीआईसी में इंटरमीडिएट की 12,487 कॉपियां जांची गईं।
यहां अब तक 59,847 कॉपियां जांची जा चुकी हैं और 50,788 कॉपियां जांचने के लिए शेष बची हैं। शिवहर्ष किसान इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की 10,809 कॉपियां जांची गईं। यहां अभी तक 66,718 कॉपियां जांची जा चुकी हैं और 53,818 कॉपियां जांचने के लिए बची हैं। डीआईओएस संजय सिंह ने बताया कि मूल्यांकन कार्य शांतिपूर्वक चल रहा है। किसी केंद्र से किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं थी।