फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बैरिहवा में मकान पर कब्जे के लिए विवाद

Fri, 17 Nov 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली थानाक्षेत्र के बैरिहवा मोहल्ले में एक घर पर कब्जे को लेकर विवाद हो गया। विरोध करने पर तीन लोगों को पीटकर घायल कर दिया। मामले की शिकायत पीड़ित मानसिंह चौधरी ने पुलिस अधीक्षक से की है। बताया कि उनके घर में बेटी पूजा, बेटे राहुल व अमित मौजूद थे। बुधवार की शाम करीब 6:30 बजे सात दबंगों के साथ 20-25 अन्य लोग उनके घर में घुस आए। उन्हें पीटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर बेटों व बेटी को जमकर पीटा। आरोप यह भी है कि यह लोग उनके घर से तीन मोबाइल, जेवर, कपड़ा लूट ले गए। घर पर कब्जा करने की नीयत से उनके सामान निकाल कर घर से फेंकने लगे। एसएचओ विनय पाठक ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन व मकान का विवाद काफी दिन से चल रहा है। मामले की छानबीन चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें