फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: टोल प्लाजा पर हार्न बजाने के लेकर विवाद, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के मड़वानगर टोल प्लाजा पर 10 जुलाई की रात बस चालक-परिचालक और टोल कर्मी से विवाद होने का मामला सामने आया है। पीड़ित टोल कर्मचारी हरीश कुमार निवासी रजौली थाना हर्रैया ने तहरीर देकर बताया कि 10 जुलाई को रात में बस संख्या एआर 20 ए 7002 के चालक व परिचालक ने टोल प्लाजा पर हार्न बजाने लगे। जिस पर टोल आपरेटर कन्हैया पांडेय मना किया। इसके बाद कहासुनी होने लगी। वह बीच बचाव करने पहुंचे और बस चालक से गाड़ी आगे बढ़ाने को कहा। इसके बाद चालक और परिचालक उन्हें गाली देते हुए मारने पीटने लगे। जान माल की धमकी भी दी। पुलिस ने संबंधित बस के अज्ञात परिचालक और अभय सिंह निवासी पोखरभिटवा थाना कोतवाली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें