बस्ती। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के गोड़ियाजोत मेढ़ाए गांव में मिट्टी पाटने को लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र के गोविंदापुर लाला गांव के पवन कुमार वर्मा ने तहरीर देकर बताया कि 29 अप्रैल को शाम करीब 7.30 बजे विपक्षी को मिट्टी पाटने से माना करने पर एक राय होकर गाली देते हुए लाठी डंडा से मारे-पीटे। उन्हें और उनकी पत्नी चंद्रावती, पिता रघुनाथ, लड़का अरुण व अभय को इलाज के लिए अयोध्या रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने गंगाराम, शत्रुधन, मालती, मनीषा, ज्योती, बसंती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।