मुंडेरवा। शांतिभंग की आशंका में आठ लोगाें को मुंडेरवा पुलिस ने गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि हरिश्चन्द्र, अशोक कुमार, अंकित चौधरी, आरती देवी और प्रियंका देवी निवासी ग्राम ओडवारा, संदीप कुमार निवासी ग्राम दसौता, अभिमन्यु ग्राम उमरी अहरा और सत्यम निवासी टिकुइकोल थाना महुली संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई है।