बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी के सामने शनिवार को होटल पर खाना खाने के बाद रुपये देने को लेकर विवाद हो गया था। इस संबंध में आरिफ खान निवासी मिल्लतनगर कोतवाली ने तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि शनिवार को रात आठ बजे जामा मस्जिद गल्लामंडी निवासी गुफरान, फुरकान व दो अन्य लोग खाना खाकर जाने लगे। पैसा मांगने पर होटल मालिक को अपशब्द कहते हुए मारने लगे। बर्तन आदि को फेंक दिए। जान से मारने की धमकी दी। संवाद