फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रशासन और डॉक्टरों का विवाद सुलझा, बीमार चिकित्सक की हालत स्थिर

Sat, 06 Jan 2024 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सीडीओ जयदेव सीएस के दुर्व्यवहार को लेकर स्वास्थ्य कर्मियोंं में उपजा विवाद डीएम अंद्रा वामसी की पहल पर 24 घंटे बाद सुलझ गया। डीएम शनिवार दोपहर बाद सीएमओ कार्यालय पहुंचे। यहां सीएमओ डॉ. आरएस दुबे से करीब एक घंटे वार्ता की। इसके बाद मामले के पटाक्षेप की घोषणा कर दी गई। डीएम ने अधिकारियों को सभी के साथ अच्छा व्यवहार करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयुष्मान योजना की समीक्षा बैठक के दौरान सीडीओ खफा हो गए थे। उन्होंने लापरवाही के लिए सीएमओ डॉ. आरएस दुबे व आयुष्मान के नोडल डॉ. एएन त्रिगुट को फटकार लगाई थी। इस फटकार के बाद तमाम आरोप लगाते हुए जिले भर के डॉक्टरों ने सामूहिक इस्तीफा की पेशकश कर दी।
मामला मंडलायुक्त तक पहुंचा। इसके बाद देर रात डॉक्टरों के प्रतिनिधि मंडल की ओर से उप मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया। मंत्री तक पत्र पहुंचने के बाद सरगर्मी तेज हो गई और डीएम ने तत्काल इसे संज्ञान लिया और पहल की। इसके बाद सीएमओ से बातचीत के बाद शनिवार की देर शाम मामले का पटाक्षेप हो गया। सीएमओ डॉ. आरएस दुबे ने कहा कि डीएम की पहल पर वार्ता के बाद मामला शांत हो गया है। डीएम ने सभी से अच्छा व्यवहार करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें