फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दुकान पर कब्जा करने के आरोप में सात लोग नामजद

Sat, 06 Jan 2024 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के नई बाजार में दुकान पर कब्जा करने, धमकी और सामान नुकसान करने के एक मामले में सात आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

इस संबंध में दुकानदार सोमी संडाना ने तहरीर देकर बताया कि 20 दिसंबर को वह दुकान पर बैठी थीं। विपक्षी धमकी देते हुए बोले कि कल तक 30 लाख रुपये दे दो अन्यथा दुकान खाली कर दो। इस डर से हड़बड़ी में दुकान की बिक्री का आठ लाख रुपये दुकान के गल्ले में रखकर दुकान बंद कर घर चली गई। रात करीब 10:30 बजे आरोपी उसके घर आकर दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया।
विज्ञापन

जब सुबह दरवाजा खुलवाकर अपनी दुकान पर गईं तो देखा कि दुकान पर नया दरवाजा लोहे का बरामदे में लगा था। दुकान के गर्म कपड़ों के तीन-चार गठ्ठर बाहर फेंके मिले। पुलिस ने ओम प्रकाश बरनवाल, जयप्रकाश बरनवाल, राम प्रकाश जायसवाल, विजय प्रकाश, पवन, हिमांशु और हर्षित निवासी गण नई बाजार थाना पुरानी बस्ती पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें